Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में शोक की लहर: समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी का निधन, सुपुर्द-ए-खाक में उमड़ा जनसैलाब ..

Published

on

नोएडा में हार्ट अटैक से निधन: सक्ती के समाजसेवी नफीस कुरैशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई ..

सक्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र के निवासी एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी साहब के इंतक़ाल की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है। वे नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश कुरैशी के बड़े भाई तथा नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक हाजी स्व डॉक्टर एम एच कुरैशी साहब के बड़े साहबज़ादे थे। अपने सौम्य स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण वे क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।

जानकारी के अनुसार, जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी साहब का 29 अप्रैल 2026, बुधवार को नोएडा (दिल्ली) में हार्ट अटैक से 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपनी पुत्री से मिलने नोएडा गए हुए थे, जहां अचानक हृदयाघात आने से उनका देहांत हो गया। इस अप्रत्याशित घटना ने परिवार सहित पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया।

उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से दिल्ली से रायपुर लाया गया, जिसके पश्चात रायपुर से सक्ती लाकर आज 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे सोंठी सक्ती स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय जनाब मोहम्मद नफीस कुरैशी साहब अपने सरल, सहज, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके परिवार में एक पुत्र डॉ. जर्जिस कुरैशी एवं दो पुत्रियां हैं।

उनके निधन की खबर मिलते ही शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending