Connect with us

खबर सक्ती ...

आशीष उप्पल के नेतृत्व में सक्ती में सख्त कार्रवाई: डभरा के दो ठिकानों पर छापा, 19 लीटर अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल ..

Published

on

सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल 2026 को आबकारी विभाग सक्ती की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई आबकारी वृत्त डभरा अंतर्गत ग्राम तेंदूमुड़ी थाना डभरा में की गई। यहां एक छद्म क्रेता के माध्यम से अवैध शराब बिक्री की पुष्टि होने के बाद मोहन लाल चंद्रा (42 वर्ष), पिता लक्ष्मण चंद्रा के मकान में दबिश दी गई। जांच के दौरान उसके घर से एक प्लास्टिक बाल्टी में भरी 6 लीटर महुआ शराब तथा 17 प्लास्टिक शीशियों में भरी 3.06 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। कुल 9.06 लीटर अवैध मदिरा जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई ग्राम फरसवानी थाना डभरा में की गई, जहां ताम्रध्वज बंजारे (37 वर्ष), पिता उदित राम के मकान से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी मंडल डभरा प्रभारी आशीष उप्पल, वृत्त प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार एवं जैजैपुर वृत्त प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के अन्य सदस्यों में पैतृश मिंज, रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत, कमलेश यादव, परसराम कहरा, बसंती चौधरी एवं भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending