Connect with us

खबर सक्ती ...

सिंघीतरई वेदांता पावर प्लांट में CPI का दौरा: प्रबंधन ने मुलाकात से किया किनारा, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, तीखे सवालों के साथ चेतावनी ..

Published

on

वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उबाल: 25 मौतों के बाद CPI की न्यायिक जांच व गिरफ्तारी की मांग तेज ,

बायलर ब्लास्ट पर घिरी कंपनी: “कॉरपोरेट लापरवाही” का आरोप, 19 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य — आंदोलन की चेतावनी ..

सक्ती, जिले के सिंघीतरई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को हुए भीषण बायलर ब्लास्ट के बाद मजदूरों की मौत और प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस हादसे में अब तक 25 मजदूरों/कर्मचारियों की जान जा चुकी है, जबकि 12 घायल अभी भी उपचाररत हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने इस पूरे मामले को “कॉरपोरेट लापरवाही का खुला उदाहरण” बताते हुए न्याय की मांग को तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में 2 मई 2026 को CPI का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिला सचिव कामरेड अनिल शर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट प्रबंधन से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि प्लांट फिलहाल बंद है और पुलिस व निजी सुरक्षा एजेंसियों के नियंत्रण में है। हालांकि कुछ अधिकारियों से बातचीत जरूर हुई, जिनके सामने पार्टी ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट चेतावनी भरे लहजे में सवाल उठाए।

CPI ने मांग की है कि इस भीषण हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के किसी मौजूदा जज से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पार्टी का आरोप है कि प्रशासनिक ढिलाई और कंपनी के प्रभाव के चलते मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

मुआवजे को लेकर भी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ उनका पूरा इलाज कंपनी के खर्च पर कराने की मांग रखी गई है। साथ ही, मृतकों के परिवार के एक सदस्य को वेदांता पावर प्लांट में स्थायी नौकरी देने की बात कही गई है, न कि ठेकेदारी व्यवस्था के तहत अस्थायी रोजगार।

प्रतिनिधिमंडल ने यह मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित कर यह प्लांट लगाया गया, उन विस्थापित परिवारों के साथ भी वादाखिलाफी हुई है। पार्टी ने प्रत्येक प्रभावित किसान परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग दोहराई।

सबसे अहम बात यह रही कि CPI ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि जिन लोगों के खिलाफ इस हादसे में अपराध दर्ज हुआ है, उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी ने साफ कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती, तो इसे न्याय से खिलवाड़ माना जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने गांव के मजदूरों और किसानों से भी बातचीत की, जहां आक्रोश और भय का माहौल साफ नजर आया। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद भी उनकी समस्याओं पर कोई गंभीर पहल नहीं हुई है।

पार्टी ने अपने मांगपत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित संबंधित अधिकारियों और वेदांता प्रबंधन को सौंप दी है। CPI ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में कामरेड अनिल शर्मा के साथ ननकी दाऊ चंद्रा, धनीराम पटेल, अरुण कुर्रे, बलराम सिदार, के.डी. महंत, गोपाल यादव, आकाश शर्मा, देवेंद्र जायसवाल, विनोद द्विवेदी, रघुनंदन साहू और हेमलाल देवांगन शामिल रहे।

सिंघीतरई हादसा अब सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल बन चुका है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending