खबर सक्ती ...
विकसित कृषि संकल्प अभियान–2026 की शुरुआत, जागरूकता रथ गांव-गांव करेगा किसानों को जागरूक ..

खरीफ से पहले किसानों को सशक्त बनाने की पहल, आधुनिक तकनीक व योजनाओं से जोड़ने अभियान शुरू ..
सक्ती, किसानों को खरीफ सीजन से पहले आधुनिक कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं और नवाचारों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान (पूर्व खरीफ 2026)” का जिले में भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती विद्या सिदार (सभापति, कृषि स्थायी समिति), आयुष शर्मा (सदस्य, कृषि स्थायी समिति) एवं तरुण कुमार (उप संचालक कृषि) ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। यह अभियान 05 मई से 20 मई 2026 तक जिले के सभी विकासखंडों और ग्रामों में संचालित होगा।
अभियान का उद्देश्य –
अभियान का मुख्य लक्ष्य किसानों को “खेत से खेत तक” पहुंचकर उन्नत तकनीकों, योजनाओं और संसाधनों की जानकारी देना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा सतत एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।
किसानों को मिलेंगी ये प्रमुख जानकारियां –
अभियान के तहत किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, वैकल्पिक फसलों और कृषि नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रमुख गतिविधियां –
अभियान के दौरान किसानों को धान की उन्नत विधियां जैसे लाइन सॉइंग, DSR (डायरेक्ट सीडेड राइस) और रिज-फरो पद्धति की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा दलहन, तिलहन, मक्का और लघु धान्य जैसी वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ड्रोन तकनीक से कीटनाशक एवं उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित उर्वरक प्रबंधन, PM-Kisan में e-KYC और आधार सीडिंग, तथा पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
गांव-गांव पहुंचेगा अभियान –
अभियान रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में दो टीमों का गठन किया गया है, जिनमें कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान शामिल रहेंगे। मुनादी, पोस्टर, पेम्पलेट, व्हाट्सएप ग्रुप और रेडियो के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
तरुण कुमार उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आधुनिक तकनीकों व शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login