Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती सब स्टेशन में बदला गया 5000 केवीए ट्रांसफार्मर, दिन-रात मेहनत कर मेला राम निर्मलकर की टीम ने पूरा किया कार्य ..

Published

on

भीषण गर्मी में जुटी रही विद्युत विभाग की टीम, जनसहयोग से सफल हुआ ट्रांसफार्मर परिवर्तन कार्य ..

सक्ती, सक्ती शहर के विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार 7 मई 2026 को 5000 केवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर को बदलने का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस कार्य को विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों के सहयोग से दिन-रात लगातार मेहनत कर पूरा किया गया।

कार्यपालन यंत्री ए.के. भारद्वाज के कुशल निर्देशन में यह कार्य संपन्न हुआ। वहीं सहायक यंत्री एस.के. जंघेल एवं सहायक यंत्री प्रीति ज्योति लकड़ा सहित विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भीषण गर्मी के बीच सुबह से लेकर देर रात तक निरंतर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विभागीय टीम की मेहनत और समर्पण से ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य समय पर पूरा हो सका।

इस अवसर पर विद्युत विभाग ने नगर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से ही इतना बड़ा कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो पाया।

विशेष रूप से सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर के प्रथम नागरिक श्याम सुंदर अग्रवाल “भैयाजी” का सहयोग सराहनीय रहा। विभाग द्वारा केवल एक फोन कॉल पर संपर्क किए जाने के बाद उन्होंने तत्काल जेसीबी मशीन एवं लिफ्ट मशीन उपलब्ध कराई, जिससे कार्य को गति मिली और ट्रांसफार्मर बदलने में विशेष सुविधा प्राप्त हुई।

इसके अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं मरवाड़ी युवा मंच द्वारा भीषण दोपहरी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नाश्ता, जलपान एवं लस्सी की व्यवस्था की गई। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा ठंडे पेयजल की व्यवस्था कर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस पूरी प्रक्रिया में मेला राम निर्मलकर एवं उनकी टीम ने लगातार सक्रिय रहकर दोपहर की तेज गर्मी से लेकर देर शाम तक पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया। नगर एवं क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..1 घंटा ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending