Connect with us

खबर सक्ती ...

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन: रायपुरा-हरदी में 75 लीटर महुआ शराब और 700 किलो लाहन जब्त ..

Published

on

जनसमस्या शिविर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सकरेली (बा) में शराब बेचते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने जैजैपुर और सक्ती वृत्त अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब और महुआ लाहन बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 मई 2026 को आबकारी वृत्त जैजैपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम रायपुरा थाना बाराद्वार क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री की शिकायत पर दबिश दी। टीम ने रायपुरा स्थित श्मशान के पास झाड़ियों और गड्ढों में छिपाकर रखे गए जरीकेनों की तलाशी ली, जहां से कुल 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने मौके पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

इसी क्रम में 10 मई 2026 को ग्राम हरदी थाना बाराद्वार के बोरई नदी किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की सूचना पर आबकारी विभाग ने विशेष टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नदी किनारे संचालित शराब भट्टी के आसपास छिपाकर रखे गए पन्नियों और जरीकेनों से 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। साथ ही 35 प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 700 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद हुआ, जिसका उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाना था। विभागीय टीम ने विधिवत सैंपल लेने के बाद मौके पर ही महुआ लाहन को नष्ट कर दिया।

वहीं जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायतों पर भी आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सकरेली (बा) में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम लहंगा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों द्वारा सकरेली में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर 10 मई की रात्रि गश्त के दौरान आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आकाश कुमार सतनामी पिता हरिलाल उम्र 26 वर्ष निवासी सकरेली को पकड़ा।

आबकारी टीम ने छद्म खरीदार बनाकर आरोपी से महुआ शराब की खरीदारी कराई। संकेत मिलते ही टीम ने आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके घर के पीछे रेलवे पटरी के पास रखी तीन हरी प्लास्टिक बोतलों में कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

उक्त सभी कार्रवाइयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा, कमलेश यादव, बसंती चौधरी, वीरेंद्र यादव एवं भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending