Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम रायपुरा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

Published

on

19 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 348 में से 202 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान ,

स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हुए ग्रामीणजन ..

       
सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज 11 मई 2026 जैजैपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रायपुरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर रायपुरा शिविर में 19 ग्राम पंचायत रायपुरा, आमापाली, खम्हरिया, चिखलरौंदा, छितापंडरिया, झालरौंदा, डोंगिया, केकराभाठ, भोथिया, भोथिडीह, मलनी, लोहराकोट, सलनी, सिरली, सेंदूरस, हरदी, बर्रा, अकलसरा एवं दर्राभांठा से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 348 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 202 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष 146 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन और शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर सक्रियता, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर, सरल और भरोसेमंद प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

इसी तरह जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें पारदर्शी एवं सरल सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविरों के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन चाहता है कि हर नागरिक जागरूक बने, योजनाओं का लाभ उठाए और विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाए।

शिविर में हितग्राहियों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवास वाले हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। साथ ही खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा जाल और आइस बॉक्स वितरण किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

इस शिविर में जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जनपद पंचायत जैजैपुर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, जनपद पंचायत सदस्य जैजैपुर धर्मेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत सदस्य जैजैपुर श्रीमती अंजनी देवी सिदार, पूर्व विधायक जैजैपुर केशव प्रसाद चंद्रा, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, सीईओ जनपद पंचायत जैजैपुर संदीप कश्यप, तहसीलदार विद्याभूषण साव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...39 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..1 घंटा ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending