Connect with us

खबर सक्ती ...

निर्वाचन अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु दिशा निर्देश जारी ..

Published

on

रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन अवधि के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं उनके समर्थकों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सभाओं, जुलूसों एवं प्रचार वाहनों में किया जाता है। जिला प्रशासन के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कई स्थानों पर अत्यधिक ध्वनि स्तर पर लाउडस्पीकरों का उपयोग किए जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है तथा वृद्ध, बीमार एवं चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। अत्यधिक शोर-शराबा जनसामान्य की शांति एवं स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एवं लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 04 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। निर्वाचन प्रचार हेतु वाहनों एवं चुनावी सभाओं में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग केवल प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही किया जा सकेगा। उपयोग किए जाने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र साधारण श्रेणी के होंगे तथा उनका प्रयोग मध्यम ध्वनि स्तर पर ही किया जाएगा। लंबे चोंगे वाले लाउडस्पीकरों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, वाहनों एवं चुनावी सभाओं में एक से अधिक लाउडस्पीकर समूह लगाने की अनुमति नहीं होगी। चुनावी सभाओं एवं प्रचार वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने हेतु संबंधित सक्षम अधिकारी से पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जिला मुख्यालय में अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अन्य अनुविभागीय मुख्यालयों में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील मुख्यालय में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा उप तहसील मुख्यालय में नायब तहसीलदार व कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, न्यायालय परिसरों, शासकीय कार्यालयों, छात्रावासों, नगरपालिका परिषद, जनपद पंचायत, बैंक, डाकघर, दूरभाष केन्द्र एवं अन्य सार्वजनिक कार्यालयों से 200 मीटर की दूरी के भीतर सामान्य परिस्थितियों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों एवं आम नागरिकों से आदर्श आचरण संहिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..1 घंटा ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending