Connect with us

खबर सक्ती ...

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

Published

on

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल ..

सक्ती, हत्या के प्रयास एवं मारपीट के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 280/2024 धारा 296, 351(3), 115(2), 332(सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थिया श्रीमती बनकुंवर पटेल निवासी परसदाखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जुलाई 2024 की सुबह करीब 8 बजे आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार पिता अमृत सिदार उम्र 21 वर्ष निवासी हरदा थाना सक्ती, उनके घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने एवं चोरी की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

बताया गया कि प्रार्थिया के घर के भीतर चले जाने पर आरोपी घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई। मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी का कोई स्पष्ट पता नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती को प्रतिवेदन भेजकर उद्घोषणा जारी करने का निवेदन किया गया था, जिसके बाद आरोपी पर 3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव हरदा में मौजूद है। सूचना पर थाना सक्ती पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। अपराध क्रमांक 306/2023 धारा 307, 456, 459, 294, 506, 34 भादवि के मामले में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सक्ती के न्यायालय से प्रकरण क्रमांक 10/2024 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उक्त स्थायी वारंट की भी तामिली की गई।

पूरी कार्रवाई निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मिथुन सुल्तान, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, आरक्षक यादराम चंद्रा, महासिंह सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending