Connect with us

खबर सक्ती ...

नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत ..

Published

on

श्यामसुंदर अग्रवाल बोले— डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता घटाने ई-वाहनों को अपनाना जरूरी ..

सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित नगर के प्रतिष्ठित जिंदल प्लाजा में आज 12 मई मंगलवार को “जिंदल ई ऑटो” शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शुभारंभ अवसर पर भगवान विश्वकर्मा, मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान जिंदल परिवार के सदस्य, संचालक मंडल एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को देखते हुए ई-वाहनों का उपयोग समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि मिडल ईस्ट में चल रहे खाड़ी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल संकट गहराता जा रहा है, जिसका प्रभाव भारत सहित कई देशों पर पड़ रहा है। ऐसे समय में डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने के उद्देश्य से लोगों को अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। हाल ही में 10 मई को भी प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आह्वान किया है।

श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि सक्ती जिला मुख्यालय में जिंदल ई ऑटो की शुरुआत से लोगों को आधुनिक और किफायती ई-थ्री व्हीलर वाहन उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सर्विस, सुविधाएं और भरोसेमंद तकनीकी सहायता भी स्थानीय स्तर पर मिलेगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और शहर में स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने जिंदल ई ऑटो के नए शोरूम का अवलोकन किया और इलेक्ट्रिक वाहनों की विशेषताओं की जानकारी ली। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने जिंदल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को सक्ती के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..1 घंटा ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़19 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending