Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

Published

on

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द ,

कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के सामने खुली विभागीय लापरवाही की परतें, 12 आवेदन पहुंचे जनदर्शन में ..

सक्ती, प्रदेशभर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा सुशासन तिहार और जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। शासन का कहना है कि शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण हो रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। इसका ताजा उदाहरण आज 12 मई 2026 मंगलवार को सक्ती कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में देखने को मिला, जहां जिले के दूरदराज गांवों से पहुंचे लोगों ने वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर प्रशासन के सामने गुहार लगाई।

जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास टोपनो ने आमजनों की शिकायतें सुनीं। जनदर्शन में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश आवेदन ऐसे थे जो लंबे समय से विभागीय लापरवाही और उदासीनता का शिकार बने हुए हैं। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जब शासन स्तर पर सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान का दावा किया जा रहा है, तब लोगों को आखिर जिला मुख्यालय तक क्यों दौड़ना पड़ रहा है।

जनदर्शन में ग्राम सर्जुनी निवासी मनोज गोस्वामी ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिलाने की मांग की। दिव्यांग हितग्राही को अब तक सहायता नहीं मिलना विभागीय संवेदनहीनता को उजागर करता है। वहीं हसौद क्षेत्र के रामकिशन घृतलहरे ने ग्राम पंचायत पिसौद के सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिससे पंचायत स्तर पर विवाद और शिकायतों के बढ़ते मामलों की तस्वीर सामने आई।

सबसे चौंकाने वाला मामला डभरा तहसील के ग्राम चंद्रपुर निवासी श्रीमती सुशीला कुमारी देवांगन का रहा, जिन्होंने विगत आठ वर्षों से लंबित भुगतान नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। आठ साल तक भुगतान अटका रहना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इसी प्रकार बाराद्वार क्षेत्र के हेतराम श्रीवास एवं रूपेश कुमार ने पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत करते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की पोल खोल दी।

मालखरौदा क्षेत्र के सुभेराम भारती ने केंद्रीय छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की, जबकि सक्ती निवासी योगेश देवांगन ने तहसीलदार कार्यालय में खाता विभाजन के बाद भी अभिलेख दुरुस्त नहीं किए जाने की शिकायत की। ऐसे मामलों से साफ है कि राजस्व, पंचायत और सामाजिक योजनाओं से जुड़े विभागों में अब भी लापरवाही और सुस्ती बनी हुई है।

जनदर्शन के दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित और नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। हालांकि लगातार सामने आ रही शिकायतें यह संकेत दे रही हैं कि यदि विभागीय स्तर पर समय पर कार्रवाई होती, तो लोगों को अपनी समस्याएं लेकर बार-बार जनदर्शन की चौखट तक नहीं पहुंचना पड़ता।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर14 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending