Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

Published

on

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर ..

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज 11 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में सुशासन तिहार 2026 के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँचना चाहिए तथा प्राप्त प्रत्येक आवेदन और शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति, राजस्व अभिलेखों की समीक्षा, आवास योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, बिहान, उज्ज्वला योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीबी नियंत्रण, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल व्यवस्था, ई-डिस्ट्रिक्ट एवं ई-ऑफिस परियोजना, पेंशन प्रकरण तथा पीएम श्री स्कूल सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। 

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान भवनविहीन एवं मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, मरम्मत कार्य एवं भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में नवप्रवेशित बच्चों के आधार कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, बालेश्वर राम, के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़17 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ डभरा के धुरकोट में विधिक जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति व कानूनी अधिकारों की दी जानकारी ..

♦️ नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, धुरकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित .. सक्ती, माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ सक्ती में बूथ 191 पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण ..

♦️ भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कार्यक्रम में की सहभागिता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

♦️ जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार, किसान समय पर करें उठाव – उप संचालक कृषि तरुण प्रधान ..

सक्ती, खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते खाद एवं प्रमाणित बीज...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending