खबर सक्ती ...
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा ..
सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन तथा खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने गुरुवार को ग्राम जैजैपुर एवं चन्द्रपुर क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की।
खनिज विभाग की टीम, जिसमें खनिज निरीक्षक टुमेश कुमार ध्रुव सहित उड़नदस्ता दल शामिल था, ने 14 मई को जांच अभियान चलाते हुए अवैध परिवहन के कुल 06 प्रकरण पकड़े। कार्रवाई के दौरान ग्राम जैजैपुर में रेत के अवैध परिवहन के 02 मामले तथा ईंट परिवहन का 01 मामला सामने आया। वहीं चन्द्रपुर में चूनापत्थर के अवैध परिवहन के 03 प्रकरण पाए गए।
खनिज विभाग ने सभी 06 वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना जैजैपुर एवं चन्द्रपुर में सुरक्षित खड़ा कराया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …






















You must be logged in to post a comment Login