Connect with us

खबर सक्ती ...

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

Published

on

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार ..

सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा शुक्रवार को स्थानीय शासकीय विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट को लेकर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कांग्रेस के आरोपों को “तथ्यों से परे और राजनीतिक निराशा का परिणाम” बताया।

पत्रकार वार्ता में अकलतरा विधायक ने प्रधानमंत्री की हालिया अपीलों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस दौरान चंद्रपुर विधायक , जैजैपुर विधायक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि वर्ष 2013 की तुलना में आज खाद्य सामग्री, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी प्रभावित हो रहा है। हालांकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक आर्थिक संकट की अनदेखी कर रही है।

भाजपा नेताओं के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान अमेरिका युद्ध से जो वैश्विक तेल संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर दुनिया के लगभग सभी देशों पर पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भारत में केंद्र सरकार ने केंद्र एवं राज्य स्तर में लगने वाले पेट्रोलियम पर टैक्स को कम किया जिससे पेट्रोल डीजल के दाम में आंशिक वृद्धि हुई केंद्र सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए लगातार योजनाएं चलाई हैं। भाजपा पक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में मुफ्त राशन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और आधारभूत संरचना विकास जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपीए शासनकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार और नीति पक्षाघात के कारण देश आर्थिक रूप से कमजोर हुआ था, जबकि आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और निवेश, रक्षा, तकनीक तथा विदेश नीति के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि इन यात्राओं के कारण भारत को वैश्विक निवेश, रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक अवसर मिले हैं। टिकेश्वर सिंह गबेल का कहना है कि कांग्रेस विकास कार्यों और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार संकट की परिस्थितियों में जनता से संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग की अपील कर रही है, जिसे कांग्रेस गलत तरीके से पेश कर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि देश की जनता अब विकास और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है तथा केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से प्रभावित होने वाली नहीं है। कांग्रेस को देश की जनता लगातार नकार रही है कांग्रेस अपना जनाधार खोते जा रहा है और कांग्रेस सत्ता से लगातार दूर होने की वजह से बौखला गई है तथा बौखलाहट में अनर्गल एवं झूठाआरोप लगा रही है

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending