Connect with us

खबर सक्ती ...

10 वर्षीय बालक के जबड़े से निकला डेंटिजेरस सिस्ट, डॉ. राशी अग्रवाल की टीम ने किया सफल ऑपरेशन ..

Published

on

सक्ती में पहली बार डेंटिजेरस सिस्ट की जटिल सर्जरी सफल, 50 मिनट ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बचाई मासूम की मुस्कान ..

सक्ती, जिले में पहली बार 10 वर्षीय बालक के जबड़े में बने डेंटिजेरस सिस्ट का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सकों की टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह जटिल सर्जरी शहर के स्पर्श हॉस्पिटल में संपन्न हुई, जहां डॉ. राशी अग्रवाल (बीडीएस) की सक्रिय भूमिका और विशेषज्ञ टीम के प्रयासों से बालक को गंभीर समस्या से राहत मिली। सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसदा कला निवासी दिनेश पटेल के पुत्र रामकृष्ण पटेल (10 वर्ष) पिछले करीब छह माह से दांत और मसूड़ों के असहनीय दर्द से परेशान था। बच्चे को भोजन करने में भी कठिनाई हो रही थी तथा मसूड़ों में लगातार सूजन बढ़ती जा रही थी। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने पहले डॉ. राजेश अग्रवाल से संपर्क किया, जिन्होंने एक्स-रे कराने की सलाह दी। जांच में जबड़े और मसूड़ों के पास गांठ दिखाई देने पर बच्चे को दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष जायसवाल के पास भेजा गया।

एक्स-रे रिपोर्ट देखने के बाद डॉ. आशुतोष जायसवाल ने तत्काल सर्जरी की आवश्यकता बताई। इसके बाद बच्चे को स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम को डॉ. आशुतोष जायसवाल (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल अग्रवाल (सर्जन), डॉ. राशी अग्रवाल (बीडीएस) एवं राधा महंत की टीम ने लगभग 50 मिनट तक चली जटिल सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक सिस्ट को बाहर निकाल दिया।

डॉ. राशी अग्रवाल ने बताया कि डेंटिजेरस सिस्ट जबड़े या मसूड़ों की हड्डियों में बनने वाली एक प्रकार की गांठ होती है, जो ठोस अथवा द्रव पदार्थ से भरी हो सकती है। यह सामान्यतः अविकसित दांत, दूध के दांत या अक्ल दाढ़ के आसपास विकसित होती है। समय पर उपचार नहीं होने पर यह आसपास की हड्डियों और दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है तथा गंभीर रूप धारण कर सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में इस प्रकार की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।

सर्जन डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि सक्ती क्षेत्र में इस प्रकार का यह पहला सफल ऑपरेशन माना जा रहा है। वहीं ऑपरेशन के बाद बालक रामकृष्ण पटेल को डॉक्टरों की निगरानी में स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती रखा गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending