Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा में बिना लाइसेंस उर्वरक भंडारण पर छापा, 60 बोरी नीमलेपित यूरिया जब्त ..

Published

on

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी की आशंका में यूरिया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में उर्वरक की असामान्य बिक्री, कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय दल द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर विकासखंड स्तरीय दल द्वारा विकासखंड डभरा के ग्राम बिरहाभांठा में बाबूलाल उरांव पिता परशुराम उरांव के घर पर छापामार कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के 60 बोरी (2.700 मीट्रिक टन) नीमलेपित यूरिया का भंडारण पाया गया। उक्त मामले में संबंधित कृषक से क्रय बिल एवं जमीन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रथम दृष्टया उर्वरक की कालाबाजारी कर किसानों को अधिक दर पर बिक्री किए जाने की आशंका पाई गई। इसके फलस्वरूप उर्वरक नियंत्रण आदेश में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उर्वरक निरीक्षक विकासखंड डभरा द्वारा 60 बोरी नीमलेपित यूरिया को जब्त कर संबंधित व्यक्ति को स्पष्टीकरण जारी किया गया। जब्त उर्वरक को ग्राम कोटवार गंगाधर चौहान की सुपुर्दगी में सौंपा गया।

कृषि विभाग द्वारा विकासखंड के समस्त उर्वरक विक्रेताओं, भंडारणकर्ताओं एवं कृषकों से अपील की गई है कि बिना वैध लाइसेंस के उर्वरकों का भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय न करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से उर्वरकों का भंडारण कर कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी आग्रह किया गया है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना विकासखंड कृषि कार्यालय में देने की अपील की गई है।

कार्रवाई के दौरान विकासखंड डभरा के उर्वरक निरीक्षक आर.के. पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हेमसागर पटेल, हल्का पटवारी हरिशंकर पटेल एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending