Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

Published

on

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ,

स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हुए ग्रामीणजन ..

सक्ती, 21 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद सक्ती के सामुदायिक भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। नगरवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 174 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे से 29 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। तथा शेष आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा नगरवासियों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया।

इस शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती श्यामसुंदर अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं, उपलब्ध सेवाओं एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग की शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ सभी विभाग कार्य करें और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र समाधान करें। सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि जिन लोगों को आवास की आवश्यकता है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए तथा खाद्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का भी प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि समाधान शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल, साफ-सफाई, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने की अपील की। शिविर में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराएं। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने बिजली, स्वास्थ्य एवं पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण किया गया। साथ ही अन्य योजनाओं के तहत भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

इस शिविर में मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रह्लाद पांडेय, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, आम नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending