Connect with us

खबर सक्ती ...

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

Published

on

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत ..

सक्ती, जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा “निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान” का संचालन किया जा रहा है। 24 मार्च से प्रारंभ इस अभियान के अंतर्गत विकासखंड मालखरौदा में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी रोग की स्क्रीनिंग की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक आयोजित 10 विशेष शिविरों में कुल 681 व्यक्तियों की एक्स-रे जांच की जा चुकी है। इनमें 225 लोगों के एक्स-रे में असामान्य निष्कर्ष पाए गए हैं, जबकि 456 लोगों की रिपोर्ट सामान्य आई है। असामान्य पाए गए व्यक्तियों की आगे बलगम जांच कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे टीबी रोग से संक्रमित हैं या नहीं।

अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, डायबिटीज के मरीज, तंबाकू एवं अल्कोहल सेवन करने वाले व्यक्ति, कुपोषित लोग, पूर्व में टीबी से ग्रसित मरीज तथा वर्तमान में टीबी का उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों के परिवार के सदस्यों को उच्च जोखिम समूह में शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविरों में टीबी रोग के लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा निःशुल्क उपचार के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि रोग की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल एवं डीपीएम कीर्ति बड़ा के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान में टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर, बीएमओ मृत्युंजय राठौर, बीपीएम थानेश पटेल, एसटीएस भागीरथी तिवारी, समस्त सीएचओ, आरएचओ, मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending