खबर सक्ती ...
झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन ..
सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा आज 25 मई को स्थानीय विश्राम गृह में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से उन्हें याद किया तथा उनके बलिदान को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता धनीराम सोनवानी ने कहा कि झीरम घाटी की घटना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था और शहीद नेताओं एवं जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में जितेंद्र विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस नृशंस हमले में प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ सुरक्षाबलों के जवानों ने भी अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शहीदों के सपनों को पूरा करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा के अध्यक्ष श्याम कुमार केंवट ने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों की स्मृति हमेशा प्रदेशवासियों के दिलों में जीवित रहेगी। वहीं रूपेश गबेल ने कहा कि शहीदों के योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी सम्मान और गर्व के साथ याद रखेंगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अयोध्या भारद्वाज, रामकुमार यादव, आनंद चंद्रा, प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू, देवा लहरे, विजय चंद्रा, बिहारी लाल धिरहे, चंद्र कुमार गभेल, सनत सूर्यवंशी, रमेश विश्वकर्मा, राजेंद्र अजगल्ले, प्रेमसिंह नेताम, केशव चंद्रा, कार्तिक राम साहू, आदित्य खूंटे, अशोक कुमार गभेल, तरुण धीवर, रोहित साहू, भानुप्रताप सूर्यवंशी, सुंदर चौहान, रूपेश गबेल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login