Connect with us

खबर सक्ती ...

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

Published

on

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप ..

सक्ती, ग्राम पंचायत नवापाराखुर्द के ग्रामीणों एवं पंचगणों ने पंचायत सचिव नितेश कुमार गवेल के समर्थन में कलेक्टर सक्ती को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। ग्रामीणों ने कहा कि सचिव पिछले 4 से 5 वर्षों से पंचायत में कार्यरत हैं और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सचिव नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित रहकर आम जनता एवं पंचायत के कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत की आदिवासी महिला सरपंच को उपसरपंच एवं कुछ पंचों द्वारा बहला-फुसलाकर पंचायत कार्यों में मनमानी की जा रही है। साथ ही बिना कार्य प्रारंभ किए राशि आहरण करने एवं कम गुणवत्ता वाले कार्यों के माध्यम से अधिक राशि निकालने के लिए सचिव पर दबाव बनाया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में पंचायत में हुए कार्य गुणवत्ता के साथ कराए गए हैं और सचिव की किसी प्रकार की कोई गलती नहीं है। पेयजल व्यवस्था के लिए बोर खनन, पंप स्थापना एवं हैंडपंप सामग्री क्रय जैसे कार्य सचिव के माध्यम से कराए गए, लेकिन अब संबंधित भुगतान से बचने के उद्देश्य से उन्हें पंचायत से हटाने की कोशिश की जा रही है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ जनपद पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से सचिव के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है तथा गांव में चक्काजाम जैसी स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सचिव का तबादला नहीं करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि स्थानांतरण किया गया तो वे आंदोलन एवं चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों द्वारा उक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सक्ती, पुलिस अधीक्षक एवं जनपद पंचायत सीईओ को भी प्रेषित की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending