Connect with us

खबर सक्ती ...

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

Published

on

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य ..

सक्ती, नवतपा के प्रथम दिन भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा सक्ती के तहसील परिसर में आम नागरिकों, वकीलों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए गन्ने के रस का वितरण किया गया। तेज गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों ने गन्ने का रस ग्रहण कर राहत महसूस की।

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए गन्ने का रस अत्यंत लाभकारी प्राकृतिक पेय है। उन्होंने बताया कि गन्ने का रस शरीर की गर्मी और पित्त को शांत कर अंदरूनी ठंडक प्रदान करता है तथा शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है और थकान एवं कमजोरी को दूर करती है। उन्होंने कहा कि यह पेट की जलन, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।

रामनरेश यादव ने कहा कि सनातन धर्म में नवतपा और ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों, जरूरतमंदों एवं पक्षियों को ठंडा पानी अथवा शीतल पेय पिलाना पुण्य का कार्य माना गया है। इसी भावना के साथ फाउंडेशन लगातार सामाजिक सेवा कार्यों में जुटा हुआ है।

यह आयोजन फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, कृष्ण कुमार गबेल, प्रवक्ता राजीव लोचन सिंह ठाकुर, महासचिव देवांगन, प्रदेश सदस्य भुरु अग्रवाल, सोशल मीडिया सदस्य देवाशीष पटेल, उकार यादव, प्रमोद अग्रवाल, अन्नपूर्णा राठौर, सदस्य चंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending