Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

Published

on

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था के तहत खाद वितरण में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है। विशेष रूप से यूरिया एवं सुपर फास्फेट की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनी हुई है तथा किसानों को आवश्यकता अनुसार यूरिया और सुपरफॉस्फेट सतत उपलब्ध कराया जा रहा है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार यूरिया पिछले साल की कुल मात्रा का 80 प्रतिशत ही पारंपरिक यूरिया के रूप में पहले उपलब्ध कराया जा रहा है। शेष 20 प्रतिशत आपूर्ति होने पर दिया जायेगा, अन्यथा उसकी जगह नैनो यूरिया का विकल्प रहेगा। डीएपी पिछले साल की मात्रा का 60 प्रतिशत ही उपलब्ध कराया जा रहा है। बाकी बचा 40 प्रतिशत कोटा अन्य वैकल्पिक एनपीके खाद या नैनो डीएपी के माध्यम से पूरा किया जाएगा। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे प्रति एकड़ डीएपी की 01 बोरी के बराबर पोषक तत्व अन्य विकल्पों से भी प्राप्त किये जा सकते हैं।

किसानों को सुझाव दिया जाता है कि 01 बोरी डीएपी के स्थान पर 03 बोरी एसएसपी के साथ या 02 बोरी अमोनियम फास्फेट सल्फेट का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा 01 बोरी टीएसपी के साथ 02 बोतल नैनो यूरिया 500 मिली. और 02 बोतल नैनो डीएपी 500 मिली. प्रभावी विकल्प हैं। जिससे डीएपी की खपत कम होगी तथा फसल को संतुलित पोषक तत्व प्राप्त होंगें। कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के 96 समितियों में उर्वरक का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में है। अभी भी सतत् जिले में रेक लग रही हैं तथा उर्वरक का भण्डारण किया जा रहा हैं। किसानों से अपील की जाती है कि आवश्यकता अनुसार जल्द से जल्द खाद का उठाव करावें। निजी विक्रेताओं द्वारा सरकारी दर से अधिक कीमत पर विक्रय पर रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय निगरानी दल एवं विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।

जिले के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा कुल 113 विक्रय स्थलों का निरीक्षण किया जा चुका है। 05 विक्रय केन्द्रों को विक्रय प्रतिबंध कर प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की गयी तथा 58 विक्रय केन्द्रों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। बिना पोस मशीन के वितरण करते हुए पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जावेगी। किसानो को खाद्य के लिए किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं होगी। समितियो में खाद का लक्ष्य 28750.00 में टन उर्वरक का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान स्थिति में 16894.00 में टन रासायनिक उर्वरक का भण्डारण हो चुका है। अतः जिले के किसानों को खाद्य वितरण के लिए किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending