Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

Published

on

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में एवं उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिले में उर्वरक की असामान्य बिक्री, कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर विकासखंड डभरा के ग्राम पुटीडीह में विकासखंड स्तरीय दल द्वारा दिलीप कुमार साहू, पिता गणेश राम साहू के घर पर मौके की जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के लगभग 82 बोरी (4.100 मेट्रिक टन) उर्वरक का भंडारण पाया गया। संबंधित व्यक्ति से क्रय बिल सहित आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे प्रथम दृष्टया उर्वरक की कालाबाजारी कर किसानों को बेचने की आशंका व्यक्त की गई। फलस्वरूप उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उर्वरक निरीक्षक विकासखंड डभरा द्वारा उक्त 82 बोरी उर्वरक को जब्त कर दिलीप कुमार साहू को सुपुर्द किया गया तथा संबंधित को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कार्यवाही के दौरान विकासखंड डभरा के उर्वरक निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पटेल, नायब तहसीलदार डभरा आशीष पटेल, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

बिना लाइसेंस उर्वरक भंडारण एवं विक्रय नहीं करने की अपील –

        
कृषि विभाग द्वारा जिले के समस्त उर्वरक विक्रेताओं व अन्य से अपील की गई है कि बिना वैध लाइसेंस के उर्वरकों का भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय न करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से उर्वरकों का भंडारण कर कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसानों से भी आग्रह किया गया है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना जिला कृषि विभाग कार्यालय एवं विकासखंड कृषि कार्यालय में देने की अपील की गई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा9 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending