खबर सक्ती ...
खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, अवैध भंडारण पर 632 बोरी उर्वरक जप्त ..

सक्ती जिले में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर व्यापारियों को नोटिस ..
सक्ती, जिले में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज एवं कीटनाशक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी, नकली उर्वरक निर्माण और अधिक कीमत पर बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निजी उर्वरक व्यापारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय टीमों ने विभिन्न उर्वरक दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कांशीगढ़ स्थित मेसर्स सूर्या ट्रेडर्स के संचालक दादूलाल साहू द्वारा उर्वरक विक्रय लाइसेंस में दर्ज गोदाम के बजाय निजी निवास स्थल पर अवैध रूप से खाद का भंडारण किया जाना पाया गया। टीम ने मौके पर एसएसपी खाद की 622 बोरी एवं डीएपी की 10 बोरी जप्त कर तत्काल विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया।

यह कार्रवाई कृषि विभाग के उप संचालक तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिला नोडल अधिकारी सुमन सिंह पैकरा, जैजैपुर तहसीलदार विद्याभूषण साव, उर्वरक निरीक्षक कृष्णा सिंह पैकरा एवं भरतलाल प्रधान की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
इसी क्रम में रायपुरा स्थित देवांगन कृषि केन्द्र के निरीक्षण में स्कंध पंजी का सही संधारण नहीं पाया गया तथा किसानों को जारी किए जा रहे बिलों में हस्ताक्षर नहीं कराए जाने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। इस पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं रायपुरा के मेसर्स महामाया ट्रेडर्स में भी अनियमितता पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कृषि विभाग के उप संचालक तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए जिले के सभी उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों को निजी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login