Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

Published

on

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे ,

सुशासन तिहार या इंतजार तिहार? एक माह बाद भी कई आवेदन अधर में, जनदर्शन में गूंजी ग्रामीणों की शिकायतें ..

सक्ती, जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और प्रशासन त्वरित निराकरण के दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार का एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों का अब तक निराकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी समस्याएं लेकर पुनः कलेक्ट्रेट पहुंचना पड़ रहा है।

इसी बीच मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, आधार कार्ड त्रुटि सुधार, राजस्व प्रकरण, मुआवजा तथा मजदूरी भुगतान जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन में अड़भार तहसील के करिगांव की मोंगरा बाई चंद्रा ने महतारी वंदन योजना में नाम पुनः जोड़ने, सकरेली निवासी अनिल कुमार सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, अश्विन कुमार सूर्यवंशी ने रोजगार गारंटी के तहत मिस्त्री एवं मजदूरी भुगतान कराने, सिंघीतराई निवासी अनमोल प्रसाद भारद्वाज ने आवास निर्माण कार्य रोके जाने की शिकायत की।

वहीं जैजैपुर तहसील के तुषार निवासी कार्तिकराम चंद्रा ने आगजनी से हुए नुकसान का मुआवजा, रगजा निवासी बुन्दराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त जारी करने, कंचदा निवासी राधा बाई केवंट एवं भालूडेरा निवासी लालसाय यादव ने आधार कार्ड त्रुटि सुधार तथा बरेकेल खुर्द निवासी विरीछराम ने रकबा सुधार की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनदर्शन आयोजित किया जाता है। हालांकि सुशासन तिहार के दौरान मिले आवेदनों के लंबित रहने और लोगों के दोबारा जनदर्शन पहुंचने से योजनाओं के क्रियान्वयन और समयबद्ध निराकरण की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

सुशासन तिहार या इंतजार तिहार? गांवों में लगाए गए समाधान शिविरों में प्राप्त अनेक आवेदनों का अब तक निपटारा नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रशासन के त्वरित निराकरण के दावों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए फिर से जनदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 मिनट ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर24 मिनट ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

खेत बचाओ अभियान के तहत बरदुली में कृषक चौपाल, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी ..

नैनो उर्वरक और प्राकृतिक खेती पर जोर, बरदुली में कृषि विभाग ने लगाया कृषक चौपाल .. सक्ती, कृषि विभाग द्वारा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो सुनिश्चित: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

सीएम हेल्पलाइन, पेयजल और खाद वितरण पर कलेक्टर की पैनी नजर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर एवं...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में आधी रात तेज रफ्तार का कहर: बंधवा तालाब के पास नाली में समाई बेकाबू कार ..

रफ्तार और नशे ने छीना नियंत्रण, बंधवा तालाब मार्ग पर नाली में जा घुसी कार; डायल 112 पहुंची मौके पर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद पंचायत के सीईओ निलंबित ..

सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, मुख्यमंत्री बोले— जवाबदेही और शिष्टाचार से कोई समझौता नहीं .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 24 घंटे में पुलिस का एक्शन: बाइक में आग लगाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस ..

🚨उगाही, धमकी और आगजनी के आरोपियों पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 🚨एसपी का संदेश— अपराधियों को किसी भी कीमत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending