Connect with us

खबर सक्ती ...

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

Published

on

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी ..

सक्ती, ग्राम तांदुलडीह में वर्ष 2024 में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मृतकों की मां, दो बहनों और भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सक्ती प्रशांत कुमार शिवहरे ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को दोषी पाते हुए यह निर्णय दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2024 को डायल-112 के माध्यम से थाना बाराद्वार को सूचना मिली थी कि ग्राम तांदुलडीह निवासी फिरीतबाई के घर में पूजा-पाठ के दौरान परिवार के दो सदस्य मूर्छित हो गए हैं। सूचना मिलने पर थाना बाराद्वार के उपनिरीक्षक अनवर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अमरिका बाई पूजा-पाठ कर रही थी, जबकि विशाल और चंद्रिका जमीन पर बैठे हुए थे। घर के एक कमरे में विक्रम गोड़ और विक्की गोड़ मृत अवस्था में पाए गए।

मर्ग जांच के दौरान सूचनाकर्ता संदीप सिदार ने बताया कि फिरीतबाई का घर सुबह से अंदर से बंद था और भीतर से पूजा-पाठ की तेज आवाजें आ रही थीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया, जहां घर के अंदर सभी लोग पूजा-पाठ और जाप में लीन मिले, जबकि विक्रम और विक्की अचेत अवस्था में पड़े थे। बाद में परिजनों ने दोनों को मृत घोषित किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बाराद्वार पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर फिरीतबाई, अमरिका सिदार, चंद्रिका सिदार और विशाल सिदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान प्रस्तुत परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने चारों आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास तथा एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में प्रत्येक आरोपी को छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

मामले में शासन की ओर से उदय वर्मा, अपर लोक अभियोजक ने प्रभावी पैरवी की। न्यायालय के इस फैसले को दोहरे हत्याकांड में न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending