Connect with us

खबर सक्ती ...

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

Published

on

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल ..

सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गुन्जियाबोड़ में खेत बचाओ अभियान एवं धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों, मृदा संरक्षण तथा पर्यावरण अनुकूल खेती के प्रति जागरूक करना रहा।

कृषक चौपाल में उपस्थित किसानों को कृषि विशेषज्ञों द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि रासायनिक उर्वरकों का आवश्यकता से अधिक उपयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति को प्रभावित करता है, जिससे उत्पादन क्षमता पर भी विपरीत असर पड़ता है। इसलिए मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग की विधि, लाभ तथा फसल उत्पादन में इनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रभावी रूप से प्राप्त होते हैं, लागत में कमी आती है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।

इसके अलावा किसानों को बीजीए (ब्लू ग्रीन एल्गी) कल्चर के उपयोग, हरी खाद ढैंचा एवं मूंग की खेती अपनाने की सलाह दी गई। बताया गया कि हरी खाद का प्रयोग मिट्टी में जैविक तत्वों की मात्रा बढ़ाता है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है। किसानों को दलहनी फसलों को फसल चक्र में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

चौपाल के दौरान प्राकृतिक खेती के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर गोबर, गोमूत्र एवं अन्य जैविक संसाधनों के उपयोग से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल उत्पादन लागत कम करती है, बल्कि मिट्टी, जल और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच चैतन प्रसाद साहू, ग्राम पंचायत के पंचगण, बड़ी संख्या में कृषक तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरएईओ योगेश भारद्वाज ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आधुनिक एवं पर्यावरण हितैषी कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। कृषक चौपाल में किसानों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending