खबर सक्ती ...
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती ..
सक्ती, राज्य शासन द्वारा संचालित भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रही है। यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान कर रही है।
इसका लाभ विकासखण्ड सक्ती के ग्राम सकरेली कला निवासी श्रीमती पार्वती केंवट को भी मिल रहा है। श्रीमती पार्वती केंवट एक भूमिहीन कृषि मजदूर हैं। कृषि भूमि नहीं होने के कारण उनका परिवार मजदूरी पर निर्भर है। सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना उनके परिवार के लिए राहत लेकर आई। योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे बच्चों की शिक्षा तथा अन्य जरूरी कार्यों में कर रही हैं। श्रीमती पार्वती ने कहा की भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया की योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और भविष्य के प्रति विश्वास बढ़ाया है।

श्रीमती पार्वती केंवट ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है। इस योजना ने उनके परिवार के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















