खबर सक्ती ...
खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत की कार्रवाई ..
सक्ती, जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 24 जून को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खाद्य विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 7 नग सिलेंडर जब्त किए गए।
कार्रवाई के दौरान फूड इंस्पेक्टर अजीत कुजूर एवं उनकी टीम के साथ थाना सक्ती पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक स्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग और अन्य अनियमितताओं की जांच की गई।

संयुक्त टीम ने बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई के दायरे में यशवंत देवांगन, नरेंद्र चौहान, लाल मोहम्मद, राधाबाई और मोहम्मद शहजाद को चिन्हांकित किया गया। इनके पास से कुल 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
अधिकारियों ने व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें और शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर सुरक्षा खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनियमितताओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में भी खाद्य विभाग व पुलिस की संयुक्त जांच कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवैध गैस रिफिलिंग, घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य अनियमितताओं की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















