Connect with us

खबर सक्ती ...

♦️ सक्ती में खनिज के अवैध खनन पर ड्रोन की नजर, रेत भंडारण का हुआ हवाई सर्वे ..

Published

on

♦️ ड्रोन सर्वे से अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पिसौद-बरेकेल खुर्द में जांच ,

♦️ अवैध खनिज उत्खनन रोकने ड्रोन तकनीक का सहारा, कई नदी क्षेत्रों का किया गया सर्वे ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने अब ड्रोन तकनीक का सहारा लिया है। संचालक, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म तथा कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे कर अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत पिसौद और बरेकेल खुर्द में अवैध रेत भंडारण का निरीक्षण किया गया। ड्रोन के माध्यम से भंडारित रेत की वास्तविक मात्रा का आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा करही, डोटमा और मिरौनी सहित अन्य नदी क्षेत्रों में भी ड्रोन से सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया गया। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज भंडारण नियम, 2009 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

🚨 साइबर अपराध के खिलाफ सक्ती में शुरू हुआ ‘’साइबर जागृति अभियान’’ एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया क्यूआर कोड ..

🚨 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा अभियान, जनभागीदारी से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने की...

खबर अकलतरा ..20 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending