Connect with us

खबर सक्ती ...

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त: जाति प्रमाण पत्र, सीएम हेल्पलाइन और सुशासन तिहार आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

Published

on

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट: आपदा प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश ,

खाद-बीज की उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता: अवैध भंडारण व बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने पर जोर ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नये शैक्षणिक सत्र में जाति प्रमाण पत्र के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को संभावित जलभराव तथा अन्य आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने, बचाव दलों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाए तथा प्रशिक्षित तैराकों एवं बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके। बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को जिले मे निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के आश्रम, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय कार्यालयों और जिलेवासियों से विद्युत संबंधी शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल तकनीकी दल मौके पर पहुंचे और त्वरित समस्या का समाधान करें।

कलेक्टर ने जलजनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सुशासन तिहार अन्तर्गत प्राप्त सभी शेष आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल सीजन के दृष्टिगत कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को खाद, बीज एवं सिंचाई से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को खाद, बीज एवं सिंचाई सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कृषि विभाग को खाद बीज वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने जिले में उर्वरकों एवं बीजों के भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध स्टॉक एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को नैनो यूरिया एवं अन्य उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा इसके लाभों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने और किसानो को जागरूक करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर9 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending