Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों और बैंकर्स की संयुक्त बैठक ली ..

Published

on

पीएम सूर्य घर सहित सभी पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में संचालित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लंबित ऋण प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अग्रणी बैंक एसबीआई सहित जिले के सभी बैंकर्स, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुधन विकास, मत्स्य पालन, कृषि, क्रेडा तथा जिला अंत्यावसायी विकास निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने विभागवार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत, लंबित एवं प्रस्तावित ऋण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बैंकर्स से ऋण स्वीकृति में आ रही कठिनाइयों और उनके समाधान पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना सहित पशुधन विभाग की पशु सखी, कृषि विभाग की कृषि सखी, मत्स्य पालन, क्रेडा, जिला अंत्यावसायी विकास निगम तथा बिहान के स्व-सहायता समूहों से जुड़े सभी पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में बैंकर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि किसी आवेदन में दस्तावेजों की कमी हो तो एकमुश्त चेकलिस्ट तैयार कर हितग्राही को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने से उनके आर्थिक सशक्तिकरण के साथ जिले के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। बैठक में विभागीय अधिकारियों और बैंकर्स से आपसी समन्वय बनाकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।

Latest

ख़बर रायपुर7 मिनट ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..33 मिनट ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गरीबों के घरों पर बुलडोजर, उद्योगपतियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? — अर्जुन राठौर ..

नकटी के प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उचित मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ..

नक्सल प्रकरण वापसी हेतु हर सप्ताह होगी बैठक, शासकीय वकीलों की बनेगी टीम , प्रभावित परिवारों को मिले हर संभव...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों और बैंकर्स की संयुक्त बैठक ली ..

पीएम सूर्य घर सहित सभी पात्र हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अपराध नियंत्रण पर सख्त हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ..

साप्ताहिक हाट-बाजारों में बढ़ेगी पुलिस पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश .. सक्ती, जिले में अपराधों पर प्रभावी...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 80 लीटर अवैध शराब और 1230 किलो महुआ लाहन जब्त ..

बाराद्वार-मुक्ता राजा में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, 900 किलो लाहन मौके...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत ..

मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जताया आभार .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वेल विशर फाउंडेशन व नगर के साहित्य पसाधना मंच द्वारा पदम् श्री, पदम् भूषण व पद्म विभूषण तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि ..

पंडवानी की अमर स्वर साधिका तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, अकलतरा में जुटे साहित्यकार और कला प्रेमी .. तीजन बाई...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी बने सतीश प्रकाश सिंह ..

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की सौंपी जिम्मेदारी .. कोरबा, युवा कार्यक्रम...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending