Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ, कलेक्टर ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी ..

Published

on

11 से 18 जुलाई तक चलेगा अभियान, परिवार नियोजन व मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक ..

जांजगीर-चांपा, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना, गर्भधारण के उचित समय एवं दो गर्भधारण के बीच आवश्यक अंतराल के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

अभियान के शुभारंभ पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा-2026 के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर परिवार नियोजन के साधनों, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, छोटे परिवार के लाभ तथा जन्मांतराल के महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम “मां और बच्चे की भलाई तथा अनचाहे गर्भधारण की रोकथाम के लिए गर्भावस्था के बीच सही समय और अंतर” निर्धारित की गई है। अभियान का संदेश “जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” रखा गया है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान जिलेभर में परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तार करते हुए दंपतियों को विभिन्न गर्भनिरोधक साधनों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) उत्कर्ष तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

खबर कोरबा5 घंटे ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 14 जुलाई को जिला स्तरीय बैठक ..

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति करेगी समीक्षा, महाविद्यालयों के प्राचार्य और जिला स्तरीय अधिकारी...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट गठन पर क्षेत्रवासियों में खुशी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे का किया सम्मान ..

लंबे इंतजार के बाद बना श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, आभार जताने कलेक्ट्रेट पहुंचे जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु .. जांजगीर-चांपा, श्री...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: मालखरौदा के चारपारा में 18 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखरौदा वृत्त के ग्राम चारपारा में...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ, कलेक्टर ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी ..

11 से 18 जुलाई तक चलेगा अभियान, परिवार नियोजन व मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जाएगा जागरूक .. जांजगीर-चांपा, विश्व...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

ग्रीष्मकालीन धान छोड़ उड़द की खेती अपनाने वाले किसान दाऊ लाल को मिला अधिक मुनाफा ..

कम पानी, कम लागत और बेहतर उत्पादन से बढ़ी आय, कृषि विभाग ने बताया फसल विविधीकरण का सफल उदाहरण .....

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के अड़भार में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार; 5 हजार रुपये नकद, 6 बाइक समेत 3.55 लाख की संपत्ति जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा एवं शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

आधुनिक तकनीक से लैस हुई सक्ती पुलिस, थाना प्रभारियों और विवेचकों को मिले अत्याधुनिक स्मार्टफोन ..

डिजिटल होगी अपराध विवेचना, पुलिस मुख्यालय से मिले आधुनिक मोबाइल: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया वितरण .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending