Connect with us

खबर सक्ती ...

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

Published

on

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की ..

सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत पोरथा में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि योजना के नियमों को दरकिनार कर बड़ी संख्या में अपात्र लोगों को पात्र घोषित किया जा रहा है, जिससे शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति होने की आशंका है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में आवास सर्वे एवं सत्यापन प्रक्रिया के दौरान व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां की गई हैं। जिन लोगों के पास पहले से पक्के और सुविधायुक्त मकान हैं, उन्हें कागजों में कच्चे मकान का निवासी दर्शाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा शासकीय पेंशनधारियों तथा अविवाहित व्यक्तियों के नाम भी पात्रता सूची में शामिल किए जाने का आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार यदि इस सूची की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो शासन की लगभग 6 से 8 करोड़ रुपये की राशि अपात्र हितग्राहियों को चली जाएगी, जबकि वास्तविक रूप से कच्चे मकानों और झोपड़ियों में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

इस संबंध में शिकायतकर्ता मनबोध राठौर, मुकेश राठौर, राघवेंद्र पाल यादव सहित अन्य ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यह गरीबों के अधिकारों के साथ अन्याय है तथा कुछ प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि गांव में गठित स्वतंत्र जांच दल भेजकर सभी मकानों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और पात्रता सूची की दोबारा जांच की जाए। साथ ही, यदि अनियमितताएं सामने आती हैं तो अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे। अब इस शिकायत पर जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..21 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending