Connect with us

खबर बिलासपुर

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

Published

on

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ ..

बिलासपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और हितग्राही-केंद्रित बनाने की दिशा में बिलासपुर के सरकंडा में निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन की संचालक खाद्य श्रीमती फरिहा आलम सिद्दीकी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संचालक खाद्य ने कहा कि ग्रेन एटीएम शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और गरिमापूर्ण तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि ग्रेन एटीएम के संचालन के बाद हितग्राहियों को मशीन के माध्यम से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न आसानी से प्राप्त होगा। जिस प्रकार बैंक एटीएम से किसी भी समय नकदी निकाली जा सकती है, उसी प्रकार ग्रेन एटीएम से भी हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे। इससे खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, समय की बचत होगी, मानव हस्तक्षेप कम होगा तथा वितरण में सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

निरीक्षण के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, जिला प्रबंधक नान नितिन दीवान, नगर निगम के अभियंता रमनदीप छाबड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संचालक खाद्य ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रेन एटीएम का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर आम नागरिकों को इसका लाभ जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending