खबर कोरबा
माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश सिंह ..
कोरबा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में “नशामुक्त भारत अभियान-2026” के अंतर्गत 27 जुलाई को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन “युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण” थीम पर किया जाएगा। इसमें जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में 22 से 25 जुलाई के बीच आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं एवं युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में नृत्य, वाद-विवाद, नारा लेखन, चित्रकला, संगीत एवं रैप सॉन्ग, नुक्कड़ नाटक, कविता-गायन, रील मेकिंग तथा लघु फिल्म निर्माण जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा “नशामुक्त भारत” के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















