Connect with us

खबर सक्ती ...

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

Published

on

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर ..

सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में सक्ती पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर जिले में संचालित ऑटो चालकों का पंजीयन कर उनका पूर्ण विवरण एकत्रित करते हुए डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। पंजीयन के बाद प्रत्येक ऑटो पर पहचान संबंधी स्टीकर भी चस्पा किया जाएगा।

यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन. शर्मा ने बताया कि जिले में संचालित सभी ऑटो चालकों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। इससे ऑटो चालकों एवं उनके वाहनों की पहचान संबंधी जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध रहेगी, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

इसी क्रम में 20 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे स्टेशन रोड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में ऑटो चालकों के पंजीयन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर स्वयं उपस्थित रहेंगे।

यातायात पुलिस एवं ऑटो चालक संघ ने सक्ती जिले में संचालित सभी ऑटो चालकों से अपील की है कि वे अपने ऑटो सहित निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंजीयन कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पहल यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के साथ ऑटो चालकों की पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मीडिया के प्रतिनिधियों को भी सादर आमंत्रित किया गया है।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..20 मिनट ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...59 मिनट ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending