ख़बर रायपुर
डॉ. महंत के तेवर के बाद सरकार की कार्रवाई, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवाएं समाप्त ..

आरक्षण पर कथित टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उठाए थे सवाल, देर रात जारी हुआ आदेश ..
रायपुर, आरक्षण व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के कड़े विरोध के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सरकारी पत्रिका ‘जनमन’ के वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जनसंपर्क विभाग के उपक्रम संवाद के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में डॉ. द्विवेदी की सेवाएं संबंधित प्लेसमेंट एजेंसी को तत्काल प्रभाव से वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।
मामला उस समय तूल पकड़ गया था, जब डॉ. अनिल द्विवेदी द्वारा आरक्षण से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। पोस्ट पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने उसे हटा लिया और खेद भी व्यक्त किया, लेकिन तब तक विपक्ष ने इसे गंभीर मुद्दा बना दिया था।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस टिप्पणी को संविधान प्रदत्त सामाजिक न्याय और आरक्षित वर्गों के सम्मान पर सीधा प्रहार बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जवाब मांगा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि ऐसी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को जनसंपर्क विभाग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में जिम्मेदारी कैसे सौंपी गई। महंत ने सरकार की चुप्पी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस की ओर से सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी थी।
इसी बीच सरकार ने अवकाश के दिन देर रात आदेश जारी कर डॉ. द्विवेदी की सेवाएं समाप्त कर दीं। जारी आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक मंच पर की गई उनकी टिप्पणी वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार के पद की गरिमा, दायित्व, निर्धारित आचरण मानकों तथा शासकीय नीति-निर्देशों के अनुरूप नहीं थी। इसे इन मानकों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।
सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, आदेश जारी होने के बाद भी सरकार की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, डॉ. अनिल द्विवेदी ने भी इस कार्रवाई पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















