खबर सक्ती ...
संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु ..
सक्ती, श्रीराधाष्टमी के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष अर्जुन राठौर के श्याम निवास, जेठा में भव्य एवं भक्तिमय श्रीराधा जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भागवताचार्य पंडित उत्तम मिश्रा ने संगीतमय कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा रानी के जन्म और उनकी विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा वातावरण राधे-कृष्ण के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।

भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग से कथा का शुभारंभ करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में माता देवकी के आठवें पुत्र के रूप में कारागार में अवतार लिया। इसके बाद उन्होंने गोकुल और वृंदावन की बाल लीलाओं, माखन चोरी लीला, पूतना वध, बकासुर वध सहित भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला केवल बाल लीला नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच प्रेम का अद्भुत स्वरूप है। कथा में गोवर्धन लीला, कंस वध, मथुरा गमन, कुब्जा उद्धार तथा द्वारका पहुंचने के बाद भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम सखा सुदामा के चरित्र का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया।
स्वर्ण कमल पर प्रकट हुईं श्रीराधा रानी –

कथावाचक ने श्रीराधा रानी के प्राकट्य की कथा सुनाते हुए बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राजा वृषभानु को यमुना तट पर एक स्वर्ण कमल दिखाई दिया। उसके मध्य एक अत्यंत तेजोमय एवं मनोहारी कन्या विराजमान थीं। राजा वृषभानु उन्हें अपने घर ले आए और पुत्री के रूप में उनका पालन-पोषण किया। मान्यता है कि पूर्व जन्म में राजा वृषभानु और माता कीर्तिदा ने भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी को संतान रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या की थी, जिसके फलस्वरूप श्रीराधा रानी का प्राकट्य हुआ।
उन्होंने श्रीराधा रानी के नेत्र खोलने की कथा का भी सुंदर वर्णन किया। मान्यता के अनुसार श्रीराधा रानी ने प्राकट्य के समय अपनी आंखें बंद रखी थीं। जब बाल रूप में श्रीकृष्ण उनके समीप आए और उनके चरणों का स्पर्श किया, तब उन्होंने पहली बार अपनी आंखें खोलीं और सबसे पहले कान्हा के दर्शन किए।
गोकुल की तर्ज पर मनाया गया नंदोत्सव –
पंडित उत्तम मिश्रा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के गोकुल आगमन पर नंद बाबा ने लंबे समय तक उत्सव मनाया था। इसी भाव को जीवंत करते हुए श्याम निवास जेठा में भी गोकुल की तर्ज पर नंदोत्सव मनाया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए।

कार्यक्रम का समापन श्रीराधा रानी के जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर और भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए किया गया। इस दौरान राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से धर्मेंद्र सिंह, सक्ती के पूर्व मंडी अध्यक्ष देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री, अन्नपूर्णा परिवार बाराद्वार से पिंकी जितेश शर्मा, महेश शर्मा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, कन्नौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष हेमचंद राठौर, महासचिव डॉ. राघवेंद्र राठौर, ग्राम पंचायत दूरपा के पूर्व सरपंच परमेश्वर यादव सहित जेठा, भूरसीडीह एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माता-बहनें एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























