Connect with us

खबर सक्ती ...

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

Published

on

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण ..

सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम के सभी शासकीय विद्यालयों सहित सरस्वती शिशु मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन में गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और आत्मसम्मान का पर्व है। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। यही सच्ची देशभक्ति है।

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर अपने अधिकारों को याद रखते हैं, लेकिन अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं। देश और समाज के विकास के लिए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना भी आवश्यक है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली गई, जिससे गांव का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सकरेली कलां के सरपंच जगन्नाथ सिदार, पंचगण सहित ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक भगत राम सिदार, डमरूधर साहू, पवन साहू, नेहरू पटेल, रामानुज साहू, जगदीश पटेल, रामप्रसाद पटेल, मिलन श्रीवास, तोरेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...8 मिनट ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा21 घंटे ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..23 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending