Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का आत्मीय स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा ..

Published

on

भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निवास पहुंचे पवन साय, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात ..

सक्ती, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय का सक्ती प्रवास के दौरान युवा भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निज निवास पर आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर घर के मुखिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पवन साय के आगमन पर अग्रवाल परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा। इस दौरान संगठनात्मक विषयों सहित पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

स्वल्पाहार के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन महामंत्री पवन साय ने आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता के साथ सहभागिता करने तथा पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर संभाग प्रभारी रामू रोहरा, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, सक्ती जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला मंत्री भवानी प्रसाद तिवारी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन महामंत्री से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

भेंट-मुलाकात के दौरान अग्रवाल परिवार के सदस्यों के साथ पवन साय ने स्मरणीय तस्वीर भी खिंचवाई। परिवारजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन को आत्मीय एवं विशेष अवसर बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल के निवास पर हुई यह मुलाकात राजनीतिक एवं संगठनात्मक चर्चा के साथ-साथ पारिवारिक आत्मीयता से भी सराबोर रही। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस अवसर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। संगठन महामंत्री पवन साय का सक्ती आगमन कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन एवं ऊर्जा का अवसर बना।

Latest

खबर सक्ती ...40 मिनट ago

डिजिटल पंचायत के अटल डिजिटल सेवा केंद्र एवं आरके इंडस्ट्रीज में शान से लहराया तिरंगा ..

जिला संवाददाता — डॉ. राम कुमार मनहर, जिला सक्ती। सक्ती/बेलादुला, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैजैपुर विकासखंड के ग्राम...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

स्व. गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधि व पंचायत सचिव ..

सक्ती/बेलादुला, ग्राम पंचायत बेलादुला में डॉ. राम कुमार मनहर की नानी स्वर्गीय श्रीमती गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का आत्मीय स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा ..

भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निवास पहुंचे पवन साय, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात .. सक्ती, भाजपा छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

पत्नी पर टांगी से प्राणघातक हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार ..

जैजैपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध का किया त्वरित निराकरण, आरोपी न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जैजैपुर थाना क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित ..

172.5 किलो डेडलिफ्ट और 102.5 किलो बेंच प्रेस में प्रथम, गुरुवचन ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान .. सक्ती, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, 17 से 23 अगस्त तक होगी जांच ..

‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ के तहत मिठाई, डेयरी उत्पाद, नमकीन सहित खाद्य पदार्थों पर रहेगी विशेष नजर .. सक्ती, आम...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 736.1 मिमी औसत बारिश, मालखरौदा में सर्वाधिक वर्षा ..

बारिश का आंकड़ा 736 मिमी पार, मालखरौदा में 860.3 और जैजैपुर में 564.8 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

गांव की डबरी नुमा गड्ढे में डूबे सगे भाई-बहन, मौकेपर हुई मौत ..

6 वर्षीय छोटा भाई को बचाने पानी में उतरी 12 वर्षीय बहन भी डूबी, गांव में पसरा मातम .. रायपुर,...

खबर कोरबा12 घंटे ago

बडी खबर: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध से अब 49,828 क्यूसेक पानी होगा डिस्चार्ज, बांध के 9 गेट खुले, लगातार बारिश से बढ़ी पानी की आवक; निचले इलाकों में अलर्ट ..

कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध से पानी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending