खबर सक्ती ...
सक्ती के साईं मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले का सक्ती पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 95 हजार रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी विजय बहादुर ने थाना सक्ती में 17 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर में भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी हो गया है तथा चोरी करने वाला व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था। रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए), 61(2) (बी) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी सतीश दुबे (37 वर्ष), निवासी ग्राम बिछुआ, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) ने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान (44 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हार, चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर गवाहों की उपस्थिति में 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, जिसकी कीमत 95 हजार रुपये है, विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। घटनास्थल निरीक्षण, प्रार्थी एवं गवाहों के कथनों तथा विवेचना में प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























