Connect with us

खबर सक्ती ...

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

Published

on

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील ..

सक्ती, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे ग्राम दरहाघाट, तहसील चंद्रपुर, जिला सक्ती में बाढ़ आपदा पर मॉक एक्सरसाइज (Mock Exercise) का आयोजन किया जाएगा।

मॉकड्रिल का उद्देश्य जिले में बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को परखना, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का परीक्षण करना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। अभ्यास के माध्यम से आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्य और राहत व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिलेवासियों से अपील की है कि मॉक एक्सरसाइज को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल प्रशिक्षण एवं अभ्यास की प्रक्रिया है। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों से बचने, शांत एवं संयमित रहने तथा अभ्यास के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों की जागरूकता एवं सहयोग आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और सही जानकारी ही अन्य लोगों तक पहुंचाएं।

Latest

खबर बिलासपुर8 मिनट ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर24 मिनट ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..60 मिनट ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा2 घंटे ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बडी खबर: कचंदा में घटिया नाली निर्माण पर प्रशासन का शिकंजा ..

मनरेगा की नाली बनी भ्रष्टाचार की नजीर, सचिव निलंबित; तकनीकी सहायक अटैच, सरपंच पर भी कार्रवाई की तैयारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सकरेली कलां से तुर्री धाम के लिए 24 अगस्त को रवाना होगा शिव भक्तों का जत्था ..

सावन के अंतिम सोमवार को भोर 4 बजे कांवड़ यात्रा, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजेगा गांव .. सक्ती, सावन...

खबर सूरजपुर ..4 घंटे ago

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर ..

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पतालों की व्यवस्थाएं बेहतर करने दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

घोघरी पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, कलेक्टर से भौतिक सत्यापन की मांग ..

सरपंच-सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप, लाखों की आय के बावजूद गांव में विकास कार्य न...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending