Connect with us

खबर सक्ती ...

20 लाख के 100 गुम मोबाइल बरामद, सक्ती पुलिस ने धारकों को लौटाए ..

Published

on

जनवरी से अब तक 240 मोबाइल की बरामदगी, कीमत 50 लाख रुपये से अधिक ..

सक्ती, जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की पतासाजी और बरामदगी के लिए सक्ती पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल ने तकनीकी सहायता से 100 नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे गए

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं साइबर नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की दर्ज शिकायतों के आधार पर साइबर सेल द्वारा तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की लोकेशन और उपयोग की जानकारी जुटाई गई। इस दौरान सक्ती जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों तथा दूसरे राज्यों से संबंधित गुम मोबाइल की भी पतासाजी की गई।

जनवरी से अब तक 240 मोबाइल बरामद –

सक्ती पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक साइबर सेल की तकनीकी सहायता से कुल 240 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। पूर्व में बरामद 140 मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये थी, उनके वास्तविक धारकों को सौंपे जा चुके हैं। इसी क्रम में अब 100 और मोबाइल उनके मालिकों को वापस किए गए।

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने सक्ती पुलिस और साइबर सेल के प्रति आभार जताया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपना मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील –

पुलिस ने नागरिकों से मोबाइल फोन सुरक्षित रखने की अपील की है। विशेष रूप से हाट-बाजार, मेला, मड़ाई और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल का उपयोग करते समय सावधानी बरतने कहा गया है। मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी थाना में सूचना देने की अपील की गई है।

पुलिस ने यह भी कहा है कि रास्ते में कोई मोबाइल फोन मिलने पर उसे अपने पास रखने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना में जमा कराया जाए।

बिना बिल और IMEI के मोबाइल नहीं खरीदें –

सक्ती पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों को बिना बिल तथा IMEI नंबर दर्ज किए किसी व्यक्ति से मोबाइल नहीं खरीदने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार ऐसा मोबाइल चोरी का हो सकता है अथवा किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल किया गया हो। चोरी अथवा अपराध से जुड़े मोबाइल की खरीद-फरोख्त में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साइबर सेल की टीम की भूमिका –

इस कार्रवाई में साइबर सेल सक्ती के प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक कमल किशोर सिदार, पवन सांडे, जितेन्द्र कंवर, कमलेश लहरे, फारूक खान, अलेक्स मिंज, दीपक साहू एवं गोपाल साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest

ख़बर रायपुर33 मिनट ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शासकीय कन्या कॉलेज सक्ती में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न, रामनरेश यादव की अध्यक्षता में छात्राओं की सुरक्षा, सुविधाओं व कॉलेज विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय ..

प्राचार्य विजय देवांगन ने रखीं महाविद्यालय की आवश्यकताएं कॉलेज परिसर में लगेंगे सीसीटीवी, बीएससी बायो की सीटें बढ़ाने पर बनी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सक्ती के 8 खिलाड़ी चयनित ..

मालखरौदा के खिलाड़ियों का हैंडबॉल में चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व .. सक्ती, 26वीं राज्य स्तरीय...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

20 लाख के 100 गुम मोबाइल बरामद, सक्ती पुलिस ने धारकों को लौटाए ..

जनवरी से अब तक 240 मोबाइल की बरामदगी, कीमत 50 लाख रुपये से अधिक .. सक्ती, जिले में गुम हुए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा3 दिन ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending