Connect with us

खबर सक्ती ...

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

Published

on

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा,

सेजस कसेर पारा स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित ..

सक्ती, ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 स्वर्णिम के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा द्वारा अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट शिक्षा (बालिका शिक्षा) के तहत सेजस कसेर पारा स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभावान एवं होनहार बालिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्राओं को कॉपी-पेन वितरित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना के साथ हुई। इसके पश्चात डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ अपने विद्यालय, माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों को समय-समय पर सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। बालिकाओं की शिक्षा और उनका सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक है। किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य से विचलित न हों और शिक्षा को जीवन की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल करें।

कार्यक्रम में अध्यक्ष शहनाज बानो, सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दुबे, निधि सिंह, विजया जायसवाल एवं लीनेस प्रभा जायसवाल सहित जूनियर क्लब के सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों एवं स्कूल स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

Latest

खबर कोरबा12 मिनट ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

शासकीय कन्या कॉलेज सक्ती में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न, रामनरेश यादव की अध्यक्षता में छात्राओं की सुरक्षा, सुविधाओं व कॉलेज विकास पर महत्वपूर्ण निर्णय ..

प्राचार्य विजय देवांगन ने रखीं महाविद्यालय की आवश्यकताएं कॉलेज परिसर में लगेंगे सीसीटीवी, बीएससी बायो की सीटें बढ़ाने पर बनी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सक्ती के 8 खिलाड़ी चयनित ..

मालखरौदा के खिलाड़ियों का हैंडबॉल में चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व .. सक्ती, 26वीं राज्य स्तरीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

20 लाख के 100 गुम मोबाइल बरामद, सक्ती पुलिस ने धारकों को लौटाए ..

जनवरी से अब तक 240 मोबाइल की बरामदगी, कीमत 50 लाख रुपये से अधिक .. सक्ती, जिले में गुम हुए...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending