Connect with us

खबर बिलासपुर

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

Published

on

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की आत्महत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने निगरानी में लिया है। हाईकोर्ट ने तत्कालीन कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह बताने का निर्देश दिया है कि जब आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित थीं, तब पुलिस ने उन्हें अपनी वेबसाइट पर फरार घोषित कर गिरफ्तारी के लिए इनाम क्यों जारी किया।

आरोप है कि नाबालिग लड़की 7 जुलाई को अपनी 14 वर्षीय चचेरी बहन के साथ बैकुंठपुर स्थित ‘आईसी मार्ट’ गई थी। वहां मार्ट संचालक और कर्मचारियों ने दोनों पर चोरी का आरोप लगाया। आरोप है कि उनसे खाली कागज पर सामान की सूची लिखवाई गई और चोरी स्वीकार करने संबंधी लिखित बयान भी लिया गया। नाबालिग की स्कूटी भी कथित तौर पर मार्ट संचालक ने अपने कब्जे में ले ली थी।

अगले दिन 8 जुलाई को नाबालिग ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़कर उत्पीड़न का आरोप लगाया और आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने दीपक, विनोद और जगत वैद्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित रहने के दौरान कोरिया पुलिस की वेबसाइट पर उन्हें फरार बताया गया और उनकी गिरफ्तारी पर पहले 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया, जिसे बाद में बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया।

न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास ने सुनवाई के दौरान पुलिस से पूछा कि आरोपियों को फरार घोषित करने और प्रेस विज्ञप्ति जारी करने से पहले पुलिस के पास कौन-सा तथ्य और साक्ष्य उपलब्ध था। कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि क्या इस संबंध में महाधिवक्ता कार्यालय से कोई जानकारी या सत्यापन प्राप्त किया गया था।

हाईकोर्ट ने जांच की निष्पक्षता को लेकर भी निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि मृतका के पिता और चाचा को जांच से अलग रखा जाए। यदि यह सामने आता है कि दोनों जांच प्रक्रिया में शामिल रहे हैं, तो कोर्ट इस मामले को गंभीरता से ले सकता है।

अदालत ने पुलिस से 10 जुलाई को जारी प्रेस विज्ञप्ति और अन्य कार्रवाई से संबंधित जानकारी मांगी है। अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी। इस दौरान तत्कालीन एसपी रवि कुमार कुर्रे को अपना स्पष्टीकरण देना होगा। साथ ही मामले से जुड़े सीसीटीवी, डीवीआर की रिपोर्ट भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

Latest

खबर बिलासपुर35 सेकंड ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर5 मिनट ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर35 मिनट ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा7 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending