Connect with us

खबर सक्ती ...

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

Published

on

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश ,

आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के पद पर देंगी अपनी सेवाए ..

सक्ती, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने सोमवार को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट जेठा पहुंचकर विधिवत कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया तथा शासन की मंशानुरूप आमजन के हित में त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित कलेक्टर कार्यालय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती जयश्री जैन इससे पूर्व संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ थीं।

पहले दिन ही कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण –

पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए सभी को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप विभागीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा।

कलेक्टर श्रीमती जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शीघ्र राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया, ताकि शासन की योजनाओं और विभागीय कार्यों का अधिकतम लाभ आम नागरिकों को मिल सके।

Latest

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

पुलिस थानों के सीसीटीवी बंद मिले तो तय होगी जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए सख्त निर्देश ..

550 थानों के लिए 102 करोड़ की योजना, 18 महीने तक सुरक्षित रखा जाएगा फुटेज .. बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव .. सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं...

खबर कोरबा23 घंटे ago

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान .. कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने प्रतिभावान बालिकाओं का किया सम्मान, कॉपी-पेन व स्मृति चिन्ह देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने किया प्रेरित ..

बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की मजबूत नींव : डॉ. शालू पाहवा, सेजस कसेर पारा स्कूल में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार ..

30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित , महतारी वंदन की राशि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending