Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

Published

on

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 25 अगस्त 2026 को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम अंजोरीपाली में छापामार कार्रवाई करते हुए एक अवैध महुआ शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 12 लीटर अवैध महुआ मदिरा तथा 345 किलो महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया गया।

यह कार्रवाई कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश मरकाम के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में की गई। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अंजोरीपाली, थाना सक्ती निवासी लोचन पटेल पिता पुनीराम द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए विभागीय टीम ने पहले छद्म क्रेता को भेजकर शराब खरीदने की कार्रवाई की, जिसमें अवैध शराब बिक्री की पुष्टि हुई।

इसके बाद आबकारी टीम ने आरोपी के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीन पीले रंग के जरिकेन में कुल 12 लीटर महुआ मदिरा तथा 23 प्लास्टिक डिब्बों में भरा हुआ 345 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड मिलने के बाद उसे जेल दाखिल कराया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम आबकारी कार्यालय अथवा विभाग के टोल फ्री नंबर पर सूचना दें।

कार्रवाई में नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू तथा आबकारी स्टाफ बसंती चौधरी, कमलेश एवं परस का सराहनीय योगदान रहा।

Latest

खबर सक्ती ...18 मिनट ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...54 मिनट ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली24 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending