Connect with us

खबर सक्ती ...

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

Published

on

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी ..

सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ब्लॉक जैजैपुर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं धूम्रपान की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 एवं 6 का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध 29 चालान की कार्रवाई की गई तथा कुल 3,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।

संयुक्त टीम ने आमजन को भी कोटपा अधिनियम 2003 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि दोबारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से औषधि निरीक्षक भुवनेश्वरी मोहल्ले एवं दुर्गेश केवर्तीय, स्वास्थ्य विभाग से डेंटल असिस्टेंट श्रीमती ममता चंद्रा तथा पुलिस विभाग से आरक्षक के. सिदार उपस्थित रहे। संयुक्त टीम ने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की।

Latest

खबर रायगढ़9 मिनट ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात ..

संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से कराया अवगत, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का उठाया मामला .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में गूंजा ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ का संदेश ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को विद्यार्थियों ने सुना, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण ..

बच्चो के गुणवत्तायुक्त शिक्षा और भोजन व्यवस्था में ना बरती जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही – कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

Uncategorized3 घंटे ago

खाद्य सुरक्षा को लेकर जिलेभर में चला 7 दिवसीय विशेष जांच अभियान ..

“बने खाबो–बने रहिबो 2.0” थीम पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन ने की अपील ..

जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending