खबर सक्ती ...
डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा से 1.05 करोड़ के सीसी रोड कार्य स्वीकृत ..

सक्ती, बम्हनीडीह और बलौदा के गांवों में बिछेगी विकास की पक्की राह : गिरधर जायसवाल ..
सक्ती, नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र सक्ती के अंतर्गत सक्ती, बम्हनीडीह एवं बलौदा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। ये कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि के तहत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत किए गए हैं।
डॉ. चरणदास महंत के जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. चरणदास महंत के विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में प्रवास एवं जनसंपर्क के दौरान पोलिंग बूथ, मंडल कमेटी, पंचायत प्रतिनिधियों, कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों द्वारा सीसी रोड निर्माण की मांग रखी गई थी। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को देखते हुए डॉ. महंत ने इन कार्यों के लिए अनुशंसा की थी।
उन्होंने बताया कि विकासखंड सक्ती के ग्राम जाजंग, सकरेली (बा), धनपुर, किरारी, सपनाईपाली, डड़ाई, बोरदा, कुरदा, सोनगुड़ा, सकरेली खुर्द, पुटेकेला, पतेरापाली खुर्द, सोंठी एवं हरेठी ग्राम पंचायतों तथा बम्हनीडीह विकासखंड के हथनेवरा, सोंठी एवं परसापाली और विकासखंड बलौदा के उच्चभट्टी सहित विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण के लिए प्रत्येक कार्य हेतु 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इन कार्यों के संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से स्वीकृति पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय सक्ती को प्राप्त हो गया है। संबंधित विभागों को आगामी 10 सितंबर तक पृथक-पृथक प्राक्कलन तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
सीसी रोड कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, कांग्रेसजनों, ग्राम पंचायतों, बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मंडल एवं पंचायत कमेटियों ने डॉ. चरणदास महंत के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























